
नई महिंद्रा थार में अतिरिक्त सामानों के साथ-साथ बाहरी और अंदरूनी सुविधाओं के लिए आधिकारिक सहायक उपकरण उपलब्ध हैं
महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने आखिरकार भारत में अपनी बहुप्रतिक्षित ऑफरोडर एसय़ूवी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की दूसरी पीढ़ी को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी की कीमत 9.80 लाख से शुरू होकर 13.75 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) तक जाती है। कंपनी ने नई थार को AX, AX (O), और LX ट्रिम में पेश किया है, जबकि खरीददारों को चुनने के लिए सॉफ्ट टॉप, कन्वर्टिबल टॉप और हार्ड-टॉप वेरिएंट दिए गए हैं।
महिंद्रा नई थार की खरीद के साथ कई अन्य विकल्प प्रदान करता है, जिसमें विभिन्न इंजन, ट्रांसमिशन, सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन और यहां तक कि रूफ के अलग-अलग प्रकार शामिल हैं। इसके अलावा थार को खरीदने वालों की इच्छा रखने वालो के लिए कंपनी अलग से अतरिक्त एसेसरीज पेश कर रही है।
महिंद्रा थार के एसेसरीज के लिए डार्क लॉर्ड और क्रोम हीरो पैकेज पेश किए जा रहे हैं, जिसमें पहले में फ्रंट ग्रिल क्लैडिंग, हेडलैंप एपलिक्स, अतिरिक्त व्हील आर्च क्लैडिंग, ORVM एपलिक्स, फ्रंट बम्पर क्लैडिंग, अतिरिक्त व्हील आर्च क्लेडिंग, एयर डैम किट मिलते हैं, जिनमें से सभी में पियानो ब्लैक फिनिश शामिल है।

दूसरी ओर क्रोम हीरो पैकेज में हेडलैम्प एपलिक्स, डोर हैंडल गार्निश, टेललैंप एपलिक्स, रियर रिफ्लेक्टर एपलिक्स, फॉग लैम्प एपलिक्स, ओआरवीएम गार्निश और विंडो पर एक रेन Visor है और इसमें क्रोम फिनिश की सुविधा है। आपको साइड बॉडी क्लैडिंग के साथ-साथ SUV की नोज पर बग डिफ्लेक्टर भी मिलता है, जो सभी क्रोम ब्लिंग के बीच कुछ ऑफररोडर कैरेक्टर को जोड़ता है।
एसय़ूवी के साथ पेश किए जा रहे ये एसेसरीज अलग से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा, थार में बहुत सारे डिकल विकल्प भी हैं, जिसमें कस्टम प्लास्टिक साइड स्टेप, मड़ फ्लैप और एक स्टेनलेस स्टील स्कॉफ प्लेट आदि शामिल है। थार के एलएक्स वेरिएंट के लिए 18-इंच के अलॉय व्हील या 16-इंच मशीन-कट अलॉय व्हील को भी चुना जा सकता है।

इसमें कई फ्लोर मैट, मैग्नेटिक सनशेड, डोर हिंग, स्टीयरिंग व्हील के लिए विनाइल कवर और टेलगेट में एकीकृत स्नैक ट्रे के साथ कस्टम सीट कवर भी उपलब्ध है। ग्राहक रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और एक हेड-अप डिस्प्ले जोड़ने का विकल्प भी चुन सकते हैं। यहाँ डैश कैम, हिचेस, टो हुक, और विंचेज की एक पूरी सीरीज है।
एडवेंचर वेरिएंट के लिए टेंट, कैम्पिंग परिधान आदि शामिल हैं। आप इन सभी विकल्पों के साथ आप अपनी पसंद के अनुसार अपनी 2020 महिंद्रा थार को चुन सकते हैं। नई थार को 2.0 लीटर पेट्रोल व 2.2 लीटर डीजल इंजन मिला है, जिसमें पहला यूनिट 150 Bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क और दूसरा यूनिट 130 Bhp की पावर और 350 Nm का टार्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और टार्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।