2020 Land Rover Defender भारत में 15 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Land rover defender3

नई जनरेशन लैंड रोवर डिफेंडर को 3 डोर और 5 डोर वर्जन में लॉन्च किया जायेगा, भारत में यह सिर्फ 2.0 टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी

जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने अपने नई जनरेशन लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) एसयूवी की ल़ॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है और इसे भारत में 15 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे नई पीढ़ी की ऑफ रोडर के रूप में पेश करेगी और कई सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

जगुआर लैंड रोवर ने इस नई SUV को पहली बार सितंबर में फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किया था, जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत का खुलासा फरवरी 2020 में हुआ था, जो कि 69.99 लाख रूपए है। लॉन्च की तारीख की घोषणा के साथ ही कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके पहले इस एसयूवी को जून में लॉन्च किया जाना था, लेकिन भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। नई जनरेशन लैंड रोवर डिफेंडर को आईकॉनिक रूप रेखा दी गई है और जिसके साथ खूब सारे नए इक्वीपमेंट और आरामदायक फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसे कंपनी के एक नए D7X प्लैटफॉर्म पर विकसित किया गया है और इसमें मोनोकॉक चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। जगुआर लैंड रोवर ने नई डिफेंडर को दो वेरिएंट्स यानि तीन डोर वाली डिफेंडर 90 और 5 डोर वाली डिफेंडर 110 में पेश किया है, जबकि ये खरीददारों के लिए Base, S, SE, HSE और First Edition के साथ कुल मिलाकर पाँच वेरिएंट में उपलब्ध होगी। भारत में इस एसयूवी को पूरी तरह आयात किया जाएगा।

Land rover defender2

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा कि लैंड रोवर के लिए यह गर्व का क्षण है, हमने  2009 में देश में प्रवेश करने के बाद से भारत में पहली बार प्रतिष्ठित न्यू डिफेंडर को लाएंगे। यह भारत में समग्र ऑटो उद्योग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। भारत में डिफेंडर की लॉन्च को खास बनाने के लिए एक विशाल और अत्यधिक आकर्षक डिजिटल लॉन्च इवेंट की योजना बनाई गई है।

फीचर्स के रूप में नई लैंड रोवर डिफेंडर को 10-इंच PV Pro टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,12.3-इंच का डिलिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा असिस्ट, हेड्स-अप डिस्प्ले आदि भी पैकेज का हिस्सा होंगे। इसमें 85 ईसीयू दिए गए हैं जो कि 21,000 नेटवर्क मैसेज प्रोसेस करने की क्षमता रखता है।

Land rover defender1

पावरट्रेन में कार को भारत में केवल 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर, बीएस6 पेट्रोल इंजन में पेश किया जाएगा जो कि 292 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह यूनिट 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आल व्हील ड्राइव से लैस की  गई है। कार को ऑफ-रोड पर ले जाते समय जमीन से 145 मिमी तक उठाया जा सकता है।

इसके अलावा नई जनरेशन लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) के अंदर घुसते या बाहर निकलते समय इसके ग्राउंड क्लियरेंस को 50 मिमी तक कम भी किया जा सकता है। भारत में इस ऑफरोडर का मुकाबला जीप रैंगलर (Jeep Wrangler) और मर्सिडीज़-बेंज़ जी 350डी (Mercedes-Benz G 350d) जैसी कारों से होगा।