नई हुंडई क्रेटा बनी मई 2020 में भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार

नई जेनरेशन हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) मार्च में लॉन्च की गई थी और अब यह एसयूवी मई 2020 में भारत में टॉप सेलिंग कार बनकर उभरी है। कंपनी ने मई में क्रेटा की 3,212 यूनिट की बिक्री की है

हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने मार्च 2020 में अपने नए जेनरेशन हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta ) को लॉन्च किया था और इसे भारत में काफी अच्छा फीडबैक मिला है। हालांकि बंद होने के कारण अप्रैल 2020 में सभी कंपनियों की बिक्री जीरो रही, लेकिन मई में उद्योग में मिली छूट के बाद कारों की बिक्री ने जोर पकड़ा, जहां हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनभर उभरी है।

आपको बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd) मई 2020 में नई जेनरेशन क्रेटा (2020 Hyundai Creta) की 3,212 यूनिट बेचने में सफल रही है। इसके साथ ही क्रेटा देश में मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन नई है। क्रेटा ने पिछले महीने मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) पर बढ़त हासिल की है, जो कि 2,353 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर है।

मारुति डिजायर (Maruti Dzire) वर्षों से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार सेडान है, जो मई में केवल 2,215 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को 1,715 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा स्थान मिला है। इसी तरह ईको (Eeco) ने 1,617 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

S.NoModelSales
1Hyundai Creta3,212
2Maruti Ertiga2,353
3Maruti Dzire2,215
4Mahindra Bolero1,715
5Maruti Eeco1,617

यहां सबसे हैरान करने वाली बात ये रही है देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बजट हैचबैक मारुति ऑल्टो (Maruti Alto) की मांग भले ही अधिक रही हो, लेकिन इसके बिक्री के आंकड़े कुछ और ही बताते हैं। 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए से शुरू होने वाली कीमतों के साथ हुंडई क्रेटा तीन इंजन ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के इंजन में 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन और 1.4-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल शामिल हैं। दोनों 1.5-लीटर यूनिट 115पीएस की अधिकतम पावर का प्रोडक्शन करती हैं, जबकि टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन 140पीएस कि पावर डेवलप करती है। टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्टीयरिंग माउंटेड पैडल शिफ्ट्स मिलते हैं।

2020 Hyundai Creta4

हालांकि हाई परफारमेंस के 1.4-लीटर एडिशन की सबसे कम मांग है और ग्राहक डीजल इंजन को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इतना ही नहीं नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल एडिशन की भी अच्छी मांग है, लेकिन टर्बो पेट्रोल काफी कम संख्या में बेची जा रही है, जिसका कारण इसकी ज्यादा कीमत 16.16 लाख रुपए है। नई क्रेटा (Hyundai Creta) का मुकाबला भारत की सड़कों पर निसान किक्स (Nissan Kicks) और किआ सेल्टोस (Kia Seltos), एमजी हेक्टर (MG Hector), टाटा हैरियर (Tata Harrier) और महिंद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500) जैसी एसयूवी से है।