2020 हुंडई क्रेटा ने भारत में मार्च 2020 में लॉन्च होने के बाद 55,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त की है और लगभग 20,000 यूनिट पिछले चार महीनों में वितरित की गई हैं
भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण भले ऑटोमोबाइल सेक्टर चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन हुंडई इंडिया (Hyundai India) की लोकप्रिय एसयूवी हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) बड़ी मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। मार्च 2020 में लॉन्च होने के बाद से नई Hyundai Creta 55,000 बुकिंग हासिल करने में सफल रही है। कंपनी ने हाल ही में क्रेटा की बुकिंग के आकड़ों का एलान किया है।
इसके अलावा क्रेटा ने एक रिकॉर्ड और बनाया है। मई में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और जून में ऑल्टो के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार रही है, जबकि अपने सेगमेंट में पहले नम्बर पर रही। कंपनी ने बताया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्लिक टू बाय के जरिए नई क्रेटा के लिए 30 पर्सेंट से ज्यादा इनक्वॉयरी आई है।
कंपनी ने हुंडई क्रेटा को पहली बार भारत में साल 2015 में पेश किया था और और अगर नई क्रेटा की बिक्री को जोड़ दिया जाए तो इस कार की पांच सालों में 4.85 लाख यूनिट की बिक्री कर ली गई है। कंपनी को उम्मीद है कि आने दिनों में हुंडई क्रेटा की बिक्री में और भी ज्यादा वृद्धि होगी।

इस बारे में हुंडई का कहना है कि नई क्रेटा 60 फीसदी बुकिंग सिर्फ डीजल मॉडल की हुई है। मार्च में ऑल-न्यू क्रेटा के लॉन्च के साथ ही हुंडई ने एक बार फिर एसयूवी सेगमेंट में लीडरशिप को फिर से परिभाषित किया है। अब तक इस कार की करीब 20,000 से भी ज्यादा यूनिट बिक चुकी है।
डिजाइन की बात करें तो हुंडई ने नई Creta के डिजाइन में काफी काम किया है और अपने पुराने मॉडल की तुलना में इसका डिजाइन काफी अलग है। सामान रखने के लिए इसके बूट में भी जगह अच्छी है। इसके साथ ही इसमें दिए जाने वाले फीचर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जो किआ सेल्टोस जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला में इसकी मदद करती है। नई 2020 क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के इंजन में 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन और 1.4-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल शामिल हैं। दोनों 1.5-लीटर यूनिट 115 पीएस की अधिकतम पावर का प्रदान करती हैं, जबकि टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन 140 पीएस की पावर देता है। टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्टीयरिंग माउंटेड पैडल शिफ्ट्स मिलते हैं।
ग्राहकों के लिए नई क्रेटा E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ) कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है। नई हुंडई की कीमत 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट में 17.20 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने नई Creta को 10 कलर्स ऑप्शन में उतारा है।