MG Windsor की 6 महीने में 20,000 यूनिट की बिक्री हुई है और यह कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाला इलेक्ट्रिक मॉडल बन गया है
JSW MG मोटर इंडिया ने आज घोषणा की है कि भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली EV MG Windsor ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह लॉन्च के 6 महीने के भीतर 20,000 यूनिट की बिक्री दर्ज करने वाली सबसे तेज़ EV बन गई है। MG विंडसर ने महानगरों और उभरते बाजारों में समान रूप से उच्च बिक्री गति देखी है, जो स्पष्ट रूप से EV सेगमेंट में एक ट्रेंड सेटर बन गई है।
एमजी विंडसर ईवी में 38 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो 136 पीएस की अधिकतम पावर और 200 एनएम का पीक टॉर्क देती है। यह एक बार चार्ज करने पर 332 किलोमीटर की ARAI-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसमें प्रति किमी के लिए 3.9 रुपये की लागत आती है।
बिक्री की इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, JSW MG मोटर इंडिया के बिक्री एवं विपणन निदेशक राकेश सेन ने कहा, “लॉन्च के बाद से ही MG विंडसर ने अपने असाधारण मूल्य प्रस्ताव के साथ कार खरीदारों को प्रसन्न किया है। ग्राहकों ने इसके भविष्य के डिजाइन, सहज तकनीकी विशेषताओं, विशाल केबिन की प्रशंसा की है। इसने नए ग्राहकों को EV जीवनशैली को अपनाने में सक्षम बनाया है। इन कारकों ने MG विंडसर को रिकॉर्ड समय में 20,000 बिक्री की उपलब्धि हासिल करने वाला सबसे तेज़ EV मॉडल बनने के लिए प्रेरित किया है।”

फरवरी 2025 में MG ने विंडसर EV के साथ 15,000 यूनिट का उत्पादन पूरा किया और उस समय, ब्रांड ने दावा किया था कि हर दिन 200 बुकिंग मिल रही थी। जो लोग पूर्ण स्वामित्व चाहते हैं, वे विंडसर EV को 14 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। मिड-स्पेक एक्सक्लूसिव वैरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक एसेंस की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
कार के अंदर, बिजनेस-क्लास आराम की सुविधा दी गई है जिसमें 135 डिग्री तक झुकने वाली ‘एयरो लाउंज’ सीटें हैं जो ज्यादा आराम प्रदान करती हैं। इसके अतिरिक्त, सेंटर कंसोल पर बड़ा 15.6” ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले मिलता है। साथ ही इसमें 6 एयरबैग, बड़ी ग्लासरूफ़, 30 से अधिक हिंग्लिश वॉयस कमांड के साथ 80 से अधिक iSmart कनेक्टेड कार सुविधाएँ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सहित बहुत कुछ शामिल है।

MG आने वाले महीनो में ‘MG Select’ प्रीमियम बिक्री आउटलेट के तहत दो नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। MG साइबरस्टर टू-डोर स्पोर्ट्सकार और MG M9 प्रीमियम MPV जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इन्हें जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। इसके अलावा कंपनी इस साल Majester एसयूवी को भी लॉन्च करेगी।