भारतीय बाजार में इस महीने के अंत तक BMW Motorrad और Classic Legends की ओर से दो नई प्रीमियम मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया जाएगा
भारतीय टू-व्हीलर इंडस्ट्री ने FY26 में 2.14 करोड़ यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो साल-दर-साल 13.40 फीसदी की मजबूत बढ़त है। अब जब FY27 की पहली तिमाही शुरू हो चुकी है, कई बड़ी ऑटो कंपनियां भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। BMW Motorrad और Classic Legends अप्रैल 2026 में भारत में BMW F 450 GS और BSA Scrambler 650 लॉन्च करने वाली हैं। आइए इन दोनों नई बाइक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. BMW F 450 GS
BMW की यह ट्विन-सिलेंडर एडवेंचर बाइक 23 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च होगी। इसे तमिलनाडु के होसुर प्लांट में TVS Motor Company द्वारा लोकली तैयार किया जाएगा। इसका पहला टीज़र पहले ही जारी हो चुका है और इसकी बुकिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस बाइक को पहली बार EICMA 2025 में पेश किया गया था।
फीचर्स की बात करें तो इसमें कई एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिनमें LED हेडलाइट के साथ “X” DRL, USD फ्रंट फोर्क्स, राइड मोड्स (Rain, Road, Enduro, Enduro Pro), डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), ईज़ी राइड क्लच (ERC), डायनामिक ब्रेक कंट्रोल (DBC), 6.5-इंच TFT डिस्प्ले और ABS प्रो शामिल हैं।

इंजन की बात करें तो इसमें 420cc का ट्विन-सिलेंडर, वॉटर-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 47 bhp की पावर (8750 rpm) और 43 Nm का टॉर्क (6750 rpm) उत्पन करता है और यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। यह बाइक Kawasaki Ninja 500, KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 को टक्कर देगी।
2. BSA Scrambler 650
क्लासिक लेजेंड्स 23 अप्रैल को भारत में BSA Scrambler 650 लॉन्च करेगी। यह BSA गोल्ड स्टार 650 के बाद भारत में आने वाली दूसरी BSA बाइक होगी। इस बाइक को पहली बार जुलाई 2025 में UK में पेश किया गया था। यह बाइक रग्ड और नियो-रेट्रो डिजाइन के साथ आती है और इसका वजन 218 किलोग्राम है।

इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स, ऊंचा फ्रंट फेंडर, सिंगल-पीस सीट, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, सर्कुलर LED हेडलाइट (ऑप्शनल ग्रिल के साथ) और ‘65’ ग्राफिक्स वाली साइड प्लेट मिलती है। इंजन की बात करें तो इसमें 652cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 45 hp की पावर (6500 rpm) और 55 Nm का टॉर्क (4000 rpm) जनरेट करता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।