टाटा मोटर्स और निसान भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में इस साल कई बेहतरीन कारें लॉन्च हो रही हैं। कई कार निर्माताओं ने अपने नए मॉडल और मौजूदा वाहनों के फेसलिफ्ट वर्जन पेश किए हैं। आइए, 2024 में लॉन्च होने वाली दो बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी पर एक नज़र डालते हैं।
1. टाटा नेक्सन सीएनजी
टाटा मोटर्स पहले से ही नेक्सन एसयूवी को अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों में पेश कर रही है। कंपनी अब आने वाले महीनों में नेक्सन को सीएनजी विकल्प के रूप में पेश करने पर काम कर रही है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में प्रदर्शित, टाटा नेक्सन सीएनजी भारत की पहली कार होगी जिसमें सीएनजी तकनीक के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा।

अल्ट्रोज और पंच की तरह, टाटा नेक्सन सीएनजी में भी ट्विन-सिलेंडर सेटअप मिलता है, जो 230-लीटर का बूट स्पेस प्रदान करता है। एसयूवी में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा, जो 120 पीएस की अधिकतम पावर और 170 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन करता है, हालांकि सीएनजी में पावर थोड़ी काम हो सकती है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें एएमटी गियरबॉक्स भी मिल सकता है।
2. निसान मैग्नाइट फेसलिप्ट
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस एसयूवी के एक्सटीरियर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि 2024 मैग्नाइट में नया फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट और रियर बंपर, नए एलॉय व्हील और नए डिज़ाइन किए गए हेडलैंप और टेल लैंप शामिल होंगे।

जैसा कि हाल ही में तस्वीरों में देखा गया है, मैग्नाइट फेसलिफ्ट में आगे की तरफ एल-आकार के एलईडी डीआरएल होंगे। मैग्नाइट फेसलिफ्ट का सिल्हूट अपने पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा। इंटीरियर की बात करें तो 2024 निसान मैग्नाइट में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM और सिंगल-पैन सनरूफ दिए जाने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं।
इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज दिए जाएंगे। मैग्नाइट फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0-लीटर एनए पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जाएगा। इसे इस साल की दूसरी छमाही में यानी त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।