भारतीय बाजार में इस महीने लॉन्च होंगी 2 मिडसाइज़ एसयूवी, जानें डिटेल्स

2024-Hyundai-creta-17.jpg
Pic Source: Deepak Binwal

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 16 जनवरी को लॉन्च होगी, जबकि सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक के भी इसी महीने पेश किए जानें की उम्मीद है

भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए कैलेंडर वर्ष काफी व्यस्त रहने वाला है, क्यूंकि कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। जनवरी 2024 में हुंडई फेसलिफ्टेड क्रेटा को लाएगी, जबकि सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। आइए, इन दोनों कारों के बारे में जान लेते हैं।

1. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

16 जनवरी, 2024 को हुंडई आधिकारिक तौर पर भारत में क्रेटा का अपडेटेड संस्करण जारी करने के लिए तैयार है। फेसलिफ्ट क्रेटा को E, EX, S, S(O), SX, SX Tech, और SX(O) के साथ 7 वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। आधिकारिक लॉन्च के बाद कंपनी की ओर से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।2024 हुंडई क्रेटा एक पूरी तरह से नए फ्रंट फेसिया और रियर डिज़ाइन के साथ पेश की गई है। 2024 हुंडई क्रेटा रोबस्ट एमराल्ड पर्ल, फ़ायरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और टू-टोन शेड (एटलस व्हाइट और ब्लैक रूफ) रंग विकल्पों में आएगी।

2024 hyundai creta-12

2024 हुंडई क्रेटा में नया डैशबोर्ड डिज़ाइन, नया सेंटर कंसोल और अपडेटेड एचवीएसी वेंट हैं। ये 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6 एयरबैग, 70 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरैमिक सनरूफ आदि से लैस है। इसे पावर देने के लिए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर डीजल इंजन और एक नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

2. सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक

उम्मीद है कि सिट्रोएन इंडिया इस महीने के अंत तक C3 एयरक्रॉस का ऑटोमैटिक संस्करण लॉन्च कर सकती है। यह स्थानीय स्तर पर फ्रांसीसी निर्माता का पहला ऑटोमैटिक मॉडल बन जाएगा। इंडोनेशिया में C3 एयरक्रॉस के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पहले से ही पेश किया गया है और AISIN से ली गई वही यूनिट भारत में आएगी।

citroen C3 aircross-17

मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट बेहद प्रतिस्पर्धी है और सिट्रोएन को छोड़कर सभी निर्माता ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की पेशकश करते हैं। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के आने से सिट्रोएन को C3 एयरक्रॉस की रेंज का विस्तार करने में मदद मिलेगी। यह पांच और सात-सीटर कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध है और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करता है। इसमें किसी बाहरी और आंतरिक बदलाव की उम्मीद नहीं है और यही पावरट्रेन अन्य सिट्रोएन मॉडल में भी पेश किया जा सकता है।