भारत में उपलब्ध 10 सबसे सुरक्षित (GNCAP-रेटेड) कारें – XUV700 से टाटा अल्ट्रोज तक

यहाँ भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध उन 10 कारों के बारे में जानकारी दी गई है, जो ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के मुताबिक सबसे सुरक्षित कारें हैं

भारत में इन दिनों कारों की सुरक्षा भी कार खरीददारी का एक प्रमुख पहलू बनकर उभरा है और यही वजह है कि इन दिनों कारों की सेफ्टी में काफी सुधार देखा गया है। कारों की सेफ्टी देख रही ग्लोबल NCAP ने अब तक अपने ‘सेफर कार्स फॉर इंडिया’ प्रोग्राम के तहत 50 से भी ज्यादा कारों का क्रैश टेस्ट किया है। लिहाजा हमने इस एजेंसी के परिणाम के आधार पर यहाँ देश की 10 सबसे सुरक्षित कारों की सूची तैयार की है।

1. महिंद्रा एक्सयूवी700

भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 ही एकमात्र ऐसी तीन-पंक्ति वाली एसयूवी है, जिसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसे वयस्कों के लिए 17 में से 16.03 पॉइंट्स और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 41.66 पॉइंट्स मिले हैं। इसमें सेफ्टी के लिए सात एयरबैग और ऑटोनामस इमरजेंसी ब्रेकिंग, अनुकूली क्रूज़ कंट्रोल और ADAS आदि मिले हैं। इसके साथ ही यह भारत की सबसे सुरक्षित कार है।

Mahindra XUV700 Crash Test-3

2. टाटा पंच और टाटा नेक्सन

वहीं टाटा पंच को एडल्ट सेफ्टी के लिए 16.45 अंक (5-स्टार) और चाइल्ड के लिए 49 में से 40.89 अंक (4-स्टार) मिले हैं। इसे स्टैंडर्ड के रूप में कई बुनियादी सेफ्टी फीचर्स मिले हैं, जिनमें डुअल एयरबैग, ABS, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं। वहीं टॉप वेरिएंट में ऑटो हेडलैम्प और वाइपर आदि हैं। एएमटी वेरिएंट में लो-ट्रैक्शन मोड भी मिलता है। वहीं ब्रांड की टाटा नेक्सन को भी 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई है, जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 25 अंक मिले हैं।

3. महिंद्रा एक्सयूवी300

महिंद्रा एक्सयूी300 को एडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसे 16.42 अंक मिले हैं, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 37.44 स्कोर के साथ 4-स्टार मिले है। इसे दो एयरबैग, EBD के साथ ABS, और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है, जबकि टॉप वेरिएंट को छह एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ESC, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, सीटबेल्ट रिमाइंडर और डिस्क ब्रेक मिलता है।

mahindra xuv300 5 start ncap-1

4. महिंद्रा थार

महिंद्रा की थार को एडल्ट व चाइल्ड सेफ्टी के लिए बराबर 4-स्टार मिले हैं। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 17 में से 12.52 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए अधिकतम 49 में से 41.11 अंक प्राप्त किए है। इसे स्टैंडर्ड के रूप में 3-पॉइंट सीटबेल्ट और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकरेज मिलता है और यह डुअल एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और रोल केज और ESP आदि से लैस है।

5. होंडा जैज

होंडा जैज को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 17 में से 13.89 पॉइंट (4 स्टार) मिले हैं और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन में 49 पॉइंट में 31.54 पॉइंट के साथ 3 स्टार मिले हैं। जैज के बॉडीशेल को स्थिर और अधिक भार का सामना करने में सक्षम माना गया है। हालाँकि चाइल्ड प्रोटेक्शन रेटिंग में कमी का कारण ISOFIX माउंटिंग पॉइंट्स की कमी है, जो सीमित सुरक्षा देता है।

6. टोयोटा अर्बन क्रूजर

toyota urban cruiser gncap crash test

पिछले जेनरेशन की मारूति विटारा ब्रेजा पर आधारित टोयोटा अर्बन क्रूजर को एडल्ट के लिए 4-स्टार रेटिंग मिली है, जिसमें अधिकतम 17 में से 13.52 अंक हैं। वहीं चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसने 36.68 अंक के साथ 3-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसके बॉडीशेल को स्थिर करार दिया गया है और आगे का भार झेलने में सक्षम है। इसे डुअल एयरबैग, फ्रंट सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX एंकरेज और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड के रूप में मिले हैं।

7. टाटा टिगोर ईवी

टाटा टिगोर ईवी पहली और एकमात्र मेड-इन-इंडिया ईवी है, जिसका GNCAP द्वारा क्रैश-टेस्ट किया गया है। इसे एडल्ट के लिए 17 में से 12 अंक और चाइल्ड के लिए 49 में से 37.24 का स्कोर मिला है। इस तरह इसकी संयुक्त रेटिंग 4-स्टार की है। हालाँकि इसका बॉडी शेल रेग्यूलर मॉडल की तरह थोड़ा अस्थिर है। इसे वहीं स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर मिले है, जो रेग्यूलर पेट्रोल मॉडल में हैं।

tata tigor gncap crash test

8. टाटा टियागो और टिगोर

टाटा टियागो हैचबैक और टाटा टिगोर सेडान को GNCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। टियागो और टिगोर का एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में अधिकतम 17 (4 स्टार) में से 12.52 का स्कोर और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी स्कोर 49 संभावित (3 स्टार) में से 34.15 अंक हासिल किए हैं। हालाँकि दोनों मॉडलों के बॉडी शेल को अस्थिर के रूप से रेट किया गया है। इन्हें स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और रियर पार्किंग सेंसर आदि मिलते हैं।

9. होंडा सिटी (4rth जेनरेशन)

होंडा भारत सिटी सेडान की पांचवी जेनरेशन के साथ चौथे जेनरेशनकी भी बिक्री करती है और इसे 4-स्टार रेटिंग मिली है। दरअसल एडल्ट के लिए इसे 17 में से 12.03 अंक मिले हैं और चाइल्ड के लिए 49 में से 38.27 अंक मिले हैं। हालाँकि इसके बॉडी शेल और फुटवेल क्षेत्र को अस्थिर करार दिया गया है। इसे आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट आदि मिलते हैं।

Tata-Altroz-Crash-Test

10. टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज वर्तमान में भारत की सबसे सुरक्षित मेड-इन-इंडिया हैचबैक है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में से 16.13 अंकों के साथ 5-स्टार मिला है, लेकिन चाइल्ड सेफ्टी के आश्चर्यजनक रूप से 49 अंक में से 29 के स्कोर के साथ 3 स्टार मिला है। इसलिए यह टॉप 10 की सूची में आखिरी पायदान पर है। सेफ्टी के लिए अल्ट्रोज को स्टैंडर्ड के रूप में दो एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, सीट-बेल्ट रिमाइंडर और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट माउंट मिलता है, जबकि टॉप वेरिएंट में हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, रियर पार्किंग कैमरा और फ्रंट और रियर फॉग लैंप आदि है।