भारत में आने वाली 10 नई 3-पंक्ति वाली एसयूवी – जिम्नी 5-डोर से लेकर निसान एक्स-ट्रेल तक

Mahindra xuve9-5

भारतीय बाजार के लिए आने वाले महीनो में कई नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा, जिनमें फॉर्च्यूनर का नया जेनरेशन, निसान एक्स-ट्रेल, गोरखा 5-डोर और थार 5-डोर आदि शामिल होंगी

भारत में 3-पंक्ति वाली एसयूवी की मांग बढ़ने के साथ कई कार निर्माता कंपनियां और भी नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही हैं, जिसके तहत 2023-2024 में इस सेगमेंट में कई नई कारों को रोड पर चलते हुए देखा जाएगा। यहाँ हम आपको उन 10 नई तीन पंक्ति वाली एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय बाजार में आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

1. एमजी हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट

एमजी हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट को अगले साल की शुरुआत एक बड़ा अपडेट मिलने की संभावना है और इसका मुकाबला हुंडई अलकाजार, टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी कारों से होगा। फेसलिफ्ट मॉडल के साथ बेहतर सुरक्षा तकनीक, नई सुविधाएँ और कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलेंगे, जबकि पावरट्रेन विकल्प समान रहने की उम्मीद है।

2. मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर

मारूति सुजुकी जिम्नी 5-डोर को जल्द ही भारत में पेश किए जाने की संभावना है। यह कार वैश्विक जिम्नी के साथ अपना आधार साझा करेगी। हालाँकि 5-डोर वर्जन 3-डोर वर्जन के मुकाबले आकार में बड़ी होगी, लेकिन ओवरआल डिजाइन और डैशबोर्ड लेआउट समान होगा। जिम्नी 5-डोर 1.5 लीटर, K15C पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जिसे 5-स्पीड मैनुअल व 6-स्पीड AT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

3. सिट्रोएन C3 प्लस

सिट्रोएन जल्द ही देश में C3 पर आधारित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो कि सेगमेंट में एक सस्ती और सुविधा संपन्न पेशकश की तलाश कर रहे खरीदारों के लिए है। हालाँकि अभी इसका ज्यादा विवरण ज्ञात नहीं है। इस आगामी एसयूवी को 1.2 लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है, जो C3 हैचबैक के साथ मिलता है।

4. महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस

नई महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस के जल्द ही भारत में शुरुआत करने की संभावना है और यह ब्रांड के लाइन-अप में बोलेरो नियो के ऊपर स्थित होगी। इसे ज्यादा पावरफुल 2.2L mHawk डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा और इसे दो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा, जिसमें 7-सीटर और 9-सीटर शामिल होगा।

5. फोर्स गुरखा 5-डोर

फोर्स गुरखा बाजार में सबसे सक्षम एसयूवी में से एक है और भारत में इसका मुकाबला थार और जिम्नी जैसी कारों से है। कंपनी जल्द ही देश में नई गुरखा 5-डोर को लॉन्च करेगी, जिसे कई सीटिंग लेआउट मिलेगा। यह न केवल स्टैंडर्ड गुरखा 3-डोर से बड़ी होगी, बल्कि इसमें ज्यादा स्पेस वाला व्यावहारिक केबिन होगा। हालांकि इसका ओवरआल डिजाइन समान होगा। केबिन में भी समान लेआउट और फीचर्स होंगे।

6. महिंद्रा थार 5-डोर

महिंद्रा थार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली लाइफस्टाइल एसयूवी में से एक है और भारतीय कार निर्माता जल्द ही एक व्यावहारिक और पावरफुल ऑफ-रोडर की तलाश कर रहे खरीदारों के लिए जल्द ही इसके 5-डोर वर्जन को लॉन्च करेगी। एसयूवी के पावरट्रेन विकल्पों या स्टाइल में कोई बदलाव नहीं होगा।

7. टाटा सफारी फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स आगामी ऑटो एक्सपो 2022 में सफारी फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकती है और इसे अपडेटेड फ्रंट फेशिया, नए फीचर्स और ADAS सहित बेहतर सुरक्षा तकनीक मिलेगी। हालाँकि पावरट्रेन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसे नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई नई सुविधाएं मिल सकती हैं, जबकि लॉन्च होने पर इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700 और हुंडई अलकाजार जैसी कारों से होता रहेगा।

8. निसान एक्स-ट्रेल

नई निसान एक्स-ट्रेल जल्द ही भारत में अपनी शुरुआत करने वाली है और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी कारों से होगा। नए एक्स-ट्रेल को केवल पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा और खरीदारों के लिए सुविधाओं से भरपूर और प्रीमियम केबिन मिलेगा। हालाँकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने आना बाकी है।

9. नई जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

टोयोटा फॉर्च्यूनर वर्तमान में सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है और ब्रांड जल्द ही देश में फॉर्च्यूनर के नए जेनरेशन को लॉन्च करेगी। नई फॉर्च्यूनर न केवल आकार में बड़ी होगी, बल्कि एक नए केबिन के साथ इसे फ्रेश एक्सटीरियर स्टाइल मिलेगा। उम्मीद है कि कंपनी नए मॉडल के साथ पावरट्रेन को भी अपडेट करेगी।

10. महिंद्रा एक्सयूवी800 इलेक्ट्रिक

अब यह रहस्य नहीं है कि महिंद्रा वर्तमान में एक्सयूवी700 के एक आल इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। खबरों की मानें तो इसे 2024 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इसे एक्सयूवी800 इलेक्ट्रिक का नाम मिलने की संभावना है और एक बार चार्ज होने पर इसमें 400 किमी से अधिक की रेंज हो सकती है।