भारत में 10 सबसे किफायती बीएस6 स्कूटर – Activa से Jupiter तक

भारत में उपलब्ध ये 10 बीएस6 स्कूटर्स बेहतर फ्यूल इकोनमी देते हैं और ग्राहकों का पैसा बचाते हैं

वाहनों के लिहाज से भारत दुनिया के सबसे बड़े खरीददारों में से एक है और यहां लोग किफायती वाहनों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। चाहे कार हो या बाइक या फिर स्कूटर ग्राहक ऐसे वाहनों की तलाश में होते हैं, जिनकी फ्यूल इकोनमी बेहतर हो। इसी बात को ध्यान में रखकर हम इस लेख में भारत के 10 किफायती स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैः

हम भारत के 10 सबसे किफायती स्कूटर की बात करते हुए टीवीएस स्कूटी पेप प्लस (TVS Scooty Pep Plus) की बात करते हैं। यह स्कूटर करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और इसकी शोरूम कीमत 52,554 रूपए है। इसके बाद होरी प्लेजर प्लस (Hero Pleasure Plus) है, जो कि 63 किलोमीटर प्रति लीटर के साथ 55,600 रूपए की शोरूम कीमत में उपलब्ध है।

लिस्ट में टीवीएस जूपिटर (TVS Jupiter) का भी नाम आता है और यह स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और इसकी शोरूम कीमत 62,062 रूपए है। इसी तरह होंडा एक्टिवा 125 (Honda Activa 125) भी 60 किमी प्रति का लीटर का माइलेज देता है और इसकी शोरूम कीमत 68,997 रूपए है।

Hero Pleasure vs honda

Top 10 Most Fuel Efficient BS6 Scooters In India
ModelFuel EconomyPrice (ex-showroom, New Delhi)
TVS Scooty Pep Plus65 kmplRs. 52,554
Hero Pleasure Plus63 kmplRs. 55,600
TVS Jupiter60 kmplRs. 62,062
Honda Activa 12560 kmplRs. 68,997
Yamaha Fascino58 kmplRs. 67,230
Honda Dio55 kmplRs. 61,497
Honda Activa 6G55 kmplRs. 65,419
Suzuki Access 12553 kmplRs. 68,800
Hero Destiny 12551 kmplRs. 65,310
TVS Ntorq50 kmplRs. 66,885

होंडा एक्टिवा 125 में थोड़ा बड़ा इंजन है और यह कंपनी की इको टेक्नोलॉजी (एचईटी) और होंडा एन्हैंस्ड स्मार्ट पावर (ईएसपी) के साथ फ्यूल दक्षता में सुधार के लिए i3S स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम से लैस है। यह स्कूटर भी युवाओं को बहुत आकर्षित करता है।

भारत में किफायती स्कूटर के रूप में एक अन्य ऑप्शन यामाहा फैसिनो (Yamaha Fascino) भी है जो कि 58 किमी प्रति लीटर की माइलेज के साथ ग्राहकों के लिए 67,230 रूपए की शोरूम कीमत में उलपब्ध है, जबकि होंडा डियो (Honda Dio) 55 किमी प्रति लीटर के साथ 61,497 रूपए में खरीदा जा सकता है।

Honda Activa

सूची में होंडा एक्टिवा 6जी (Honda Activa 6G) का भी नाम आता है और यह स्कूटर 55 किमी प्रति लीटर के साथ 65,419 रूपए में खरीदा जा सकता है। इसी तरह सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) 53 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और इसकी शोरूम कीमत 68,800 रूपए है।

हीरो डेस्टिनी 125 (Hero Destiny 125) ने भी भारत के सबसे किफायती स्कूटर के रूप में पहचान बनाई है और इसे 65,310 रूपए में खरीदा जा सकता है। यह स्कूटर 51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसी तरह टीवीएस एनटॉर्क (TVS Ntorq) भी 50 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और यह ग्राहकों के लिए 66,885 रूपए में उपलब्ध है। TVS Ntorq अपने शानदार प्रदर्शन के कारण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यह स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...