भारत में उपलब्ध 10 सबसे किफायती एबीएस मोटरसाइकिलें

bajaj-Pulsar-150.jpg

भारतीय बाजार में एबीएस के साथ उपलब्ध होने वाली शीर्ष दस सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों की सूची को यहाँ देखा जा सकता है

भारत में वाहन सुरक्षा पर जोर देने के साथ न केवल कारें बल्कि दोपहिया वाहन भी धीरे-धीरे सुरक्षित होते जा रहे हैं। जिसमें सबसे अहम भूमिका एबीएस निभा रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना में होती हैं। आज, हमारे बाजार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ बहुत सारी मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं, जो विशेष रूप से नए सवारों के लिए बहुत अच्छी हैं। हम यहाँ एबीएस से लैस की गई 10 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं:

1. बजाज प्लेटिना 110 एबीएस

2021 Bajaj Platina 110 ABS

बजाज प्लेटिना 110 एबीएस को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 65,926 रूपए (एक्स-शोरूम, इंडिया) है। यह एडिशन प्लेटिना के एच-गियर पर आधारित है, जिसे सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक के फ्रंट व्हील पर 240 मिमी का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील पर 110 मिमी का ड्रम ब्रेक है, जबकि इसे पावर देने के लिए 115.45 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-पॉट इंजन मिला है, जो कि 8.6 पीएस की पावर और 9.81 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क विकसित करता है। यह यूनिट 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

2. बजाज पल्सर 150

Pulsar-150-neon

बजाज पल्सर 150 की कीमत 95,936 रूपए से लेकर 1.05 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए तक है और यह 150 निओन, 150 (स्टैंडर्ड मॉडल) और 150 ट्विन-डिस्क के साथ तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। यह सभी मॉडल ABS के साथ आते हैं, जबकि ट्विन-डिस्क वेरिएंट पर आपको फ्रंट में 280 मिमी डिस्क और रियर में 230 मिमी का डिस्क मिलता है, जबकि अन्य पर फ्रंट में 260 मिमी की डिस्क और रियर में 130 मिमी की डिस्क मिलती है। यह 149.5cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो कि 14 पीएस की पावर और 13.25 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क विकसित करता है। यह यूनिट 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

3. होंडा यूनिकॉर्न

होंडा यूनिकॉर्न की शुरूआती कीमत 97,356 (एक्स-शोरूम) रूपए है और यह 160 सीसी अवतार में है। मोटरसाइकिल का 162.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-पॉट इंजन 12.91 पीएस की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट में 240 मिमी का डिस्क और रियर में 130 मिमी का ड्रम यूनिट है, जो कि सिंगल-चैनल ABS से लैस है।

4. बजाज एवेंजर 160 स्ट्रीट

Bajaj Avenger 160

बजाज एवेंजर 160 स्ट्रीट की एक्स-शोरूम कीमत 1,04,595 (एक्स-शोरूम) रुपए है और यह भारतीय बाजार में सबसे सस्ती क्रूजर मोटरसाइकिल है, जो कि सिंगल-चैनल ABS के साथ उपलब्ध है। इसके फ्रंट व्हील पर 280 मिमी का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 मिमी का ड्रम ब्रेक है। पावर देने के लिए 160cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर यूनिट मिला है जो कि 15 पीएस की पावर और 13.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जो कि 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

5. यामाहा FZ-Fi v3.0

यामाहा FZ-Fi v3.0 की कीमत 1,04,700 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए है और यह भारत की सबसे सस्ती यामाहा मोटरसाइकिल है, जो कि 149cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो कि 12.4 पीएस की पावर और 13.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ब्रेकिंग सिस्टम में सिंगल-चैनल ABS के साथ डुअल-डिस्क मिलता है।

6. टीवीएस अपाचे आरटीआर 160

apache rtr 160

भारत में बजाज पल्सर रेंज की सबसे प्रमुख प्रतिद्वंदी टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 की कीमत 1.03 लाख से लेकर 1.06 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए तक है। यह अपाचे सीरीज की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल भी है, जिसे 159.7 सीसी वाला एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिला है, जो कि 15.53 पीएस की पावर और 13.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है और यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। मोटरसाइकिल सिंगल-चैनल ABS के साथ उपलब्ध है, जिसमें फ्रंट में 270 मिमी डिस्क और रियर में 200 मिमी डिस्क है।

7. हीरो एक्सट्रीम 160 आर

हीरो एक्सट्रीम 160 आर हीरो मोटोकॉर्प की सबसे शानदार दिखने वाली मोटरसाइकिल में से एक है और इसकी कीमत 1,07,490 रूपए से लेकर 1,12,340 (एक्स-शोरूम) रुपए तक है। पावर देने के लिए इस बाइक को 163 सीसी वाला एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिला है, जो कि 15.3 पीएस की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। यूनिट 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ी गई है, जबकि ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट में 276 मिमी का डिस्क और रियर में 220 मिमी का डिस्क है और यह सिंगल-चैनल एबीएस के साथ आती है।

Hero Xtreme 160R-2

8. होंडा एक्स-ब्लेड

होंडा एक्स-ब्लेड की कीमत 1.09 लाख रूपए से लेकर 1.13 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है और यह होंडा यूनिकॉर्न की स्टाइलिश और ज्यादा शक्तिशाली भाई है। यह फ्रंट में 276 मिमी के डिस्क और रियर में 130 मिमी ड्रम (220 मिमी रियर डिस्क वैकल्पिक) के साथ सिंगल-चैनल ABS के साथ उपलब्ध है। इसे वही 162.71सीसी वाला इंजन मिलता है, जो कि 13.8 पीएस कि पावर और 14.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

9. हीरो एक्सपल्स 200

हीरो एक्सपल्स 200 की कीमत 1,18,230 (एक्स-शोरूम) रूपए है और हाल ही में इसके बीएस6 अवतार को भारत में लॉन्च किया गया है। वर्तमान में यह मोटरसाइकिल हमारे बाजार में सबसे सस्ती एडवेंचर मोटरसाइकिल है, जिसमें सिंगल-चैनल ABS मिलता है और यह डुअल डिस्क के साथ उपलब्ध है। मोटरसाइकिल 199.6 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से संचालित है, जो कि 18.08 पीएस की पावर और 16.45 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। यह यूनिट 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

BS6 Hero Xpulse 2001

10. सुजुकी गिक्सर 155

सुजुकी गिक्सर की कीमत 1,16,700 (एक्स-शोरूम) रूपए है, जो कि वर्तमान में ब्रांड की रेंज में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल भी है। यह मोटरसाइकिल 155 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 13.6 पीएस की पावर और 13.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों व्हील पर डिस्क ब्रेक के साथ उपलब्ध है।