भारत में सबसे ज्यादा रिसेल वैल्यू वाली 10 कारें

Maruti Suzuki Swift

वर्तमान में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध 10 कारों की सूची को देखें, जिनकी रिसेल वैल्यू सबसे ज्यादा है

अगर आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके द्वारा चुनी गई कार की लागत, रखरखाव लागत, स्टाइल और आराम जैसे कई कारकों पर विचार करना होगा। प्राथमिकता सूची में एक वाहन की रिसेल वैल्यू भी अधिक होती है, क्योंकि लोग आमतौर पर कुछ वर्षों में अपने वाहन बेचने की योजना बनाते हैं।

यदि आपका खरीदारी निर्णय भी रिसेल वैल्यू को ध्यान में रखता है, तो आगे पढ़ते रहें। यहाँ हमने मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा और टोयोटा जैसे ब्रांडों से भारतीय बाजार में सबसे मजबूत रिसेल वैल्यू वाली शीर्ष 10 वाहनों को सूचीबद्ध किया है।

1. मारुति स्विफ्ट

मारुति स्विफ्ट कुछ सालों से भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय वाहनों में से एक है। इसलिए यह पुरानी कार बाजार में काफी लोकप्रिय है। इस कार को इसकी कम रखरखाव लागत, किफायती इंजन और स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता के लिए धन्यवाद दिया जा सकता है। मारुति स्विफ्ट वर्तमान में 1.2 लीटर ’डुअलजेट ‘मोटर द्वारा संचालित है, जो कि 90 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करती है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है।

2. मारुति डिजायर

Maruti Dzire-2

स्विफ्ट की तरह, मारुति डिजायर भी पुरानी कार बाजार में काफी लोकप्रिय वाहन है और विशेष रूप से इसकी मांग कैब मालिकों के बीच मजबूत है। मारुति डिजायर में 1.2 लीटर, नेचुरल एस्पिरेटेड, इनलाइन -4 पेट्रोल इंजन आता है जो 90 पीएस की पावर और 113 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करती है, ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी शामिल है।

3. मारुति बलेनो

बलेनो हैचबैक को भारत में 2015 में लॉन्च किया गया था और यह हमारे बाजार में सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक है। स्विफ्ट और डिजायर की तरह ही बलेनो की मांग सेकंड हैंड कार बाजार में भी काफी ज्यादा है। बलेनो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो कि 83 पीएस (एसएचवीएस के साथ डुअलजेट वेरिएंट पर 90 पीएस) की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी शामिल है।

4. मारुति एर्टिगा

Maruti Ertigaएर्टिगा भारत में सबसे लोकप्रिय एमपीवी है और इसकी भी पुरानी कार बाजार में काफी मांग है। मारुति एर्टिगा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (SHVS के साथ) के साथ उपलब्ध है, जो 105 पीएस की पावर और 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करती है। यह यूनिट 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।

5. हुंडई आई20

हुंडई आई20 को पहली बार 2008 में भारत में लॉन्च किया गया था, और यह सबसे शानदार और फीचर-लोडेड वाहनों में से एक है। पुराने कार बाजार में इस कार की भी काफी मांग है। वर्तमान जेनरेशन i20 को तीन इंजन विकल्पों में पेश किया गया है, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल (83 पीएस और 115 न्यूटन मीटर), 1.5 लीटर टर्बो-डीजल (100 पीएस और 240 न्यूटन मीटर) और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120 पीएस और 172 न्यूटन मीटर) इंजन शमिल हैं।

6. हुंडई क्रेटा

hyundai Creta

हुंडई क्रेटा वर्तमान में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है और इसकी व्यापक उपकरण सूची, श़र्प स्टाइलिंग और कई इंजन विकल्पों के लिए इसे धन्यवाद दिया जा सकता है। क्रेटा की लोकप्रियता नए कार बाजार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पुराने कार बाजार में भी है। वर्तमान में क्रेटा 1.5 लीटर पेट्रोल (115 पीएस और 144 न्यूटन मीटर), 1.5 लीटर टर्बो-डीजल (115 पीएस और 250 न्यूटन मीटर) और 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल  इंजन (140 पीएस और 242 न्यूटन मीटर) के साथ-साथ कई ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है।

7. होंडा अमेज

अमेज़ भारत में होंडा की लाइनअप में सबसे सस्ती कार है और यह हमारे बाजार में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी है। होंडा अमेज़ दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल (90 पीएस और 110 न्यूटन मीटर) और 1.5 लीटर डीजल (100 पीएस और 200 न्यूटन मीटर (80 पीएस और CVT के साथ 160 न्यूटन मीटर) शामिल है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। सेकंड हैंड कार बाजार में इस कार के डीजल वेरिएंट की मांग विशेष रूप से मजबूत है।

honda amaze special edition 1

8. होंडा सिटी

होंडा वर्तमान में भारत में सिटी के दो अलग-अलग जेनरेशन की बिक्री करती है, जिसमें चौथा और पाँचवा दोनों शामिल है। चौथे जेनरेशन की सिटी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (119 पीएस और 145 न्यूटन मीटर) और 5-स्पीड मैनुअल से जुड़ी है, जबकि पाँचवी जेनरेशन 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (121 पीएस और 145 न्यूटन मीटर) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (100 पीएस और 200 न्यूटन मीटर) के साथ उपलब्ध है। स्टैंडर्ड के रूप में यह कार 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश की जाती है, वहीं पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी विकल्प भी मिलता है।

Toyota-Innova-Crysta-4.jpg

9. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

टोयोटा वाहनों को उनकी बुलेटप्रूफ विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है और इनोवा के कुछ मॉडल बिना किसी हिचक के 3 लाख किलोमीटर की दूरी तक जाने के लिए जाने जाते हैं। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा वर्तमान में दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिनमें 2.4 लीटर टर्बो-डीजल इंजन (150 पीएस और 360 न्यूटन मीटर) और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन (165 पीएस और 245 न्यूटन मीटर) इंजन शामिल है।

10. टोयोटा फॉर्च्यूनर

2021 toyota fortuner facelift-1-14

फॉर्च्यूनर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है और यह पुराने कार बाजार में बेहद लोकप्रिय है। वर्तमान में फॉर्च्यूनर दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन (165 पीएस और 245 न्यूटन मीटर) और 2.8 लीटर टर्बो-डीजल इंजन (201 पीएस और 500 न्यूटन मीटर) शमिल है। 2021 फॉर्च्यूनर में एक टॉप वेरिएंट की भी पेशकश की जाती है, जिसे लिजेंडर के नाम से जाना जाता है।