जुलाई 2021 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान – डिजायर, औरा, सिटी, वेर्ना, ऑक्टेविया

जुलाई 2021 में मारूति सुजुकी डिजायर 10,470 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही, जो कि जुलाई 2020 में बेची गई 9,046 यूनिट के मुकाबले 15.7 फीसदी की वृद्धि है

भारत में एसयूवी सेगमेंट में वृद्धि के बाद निश्चित तौर पर सेडान सेगमेंट की लोकप्रियता में कमी आई है, लेकिन यह कारें अब भी अपने संबंधित ब्रांड के लिए अच्छी बिक्री दर्ज कर रही हैं। भारत में जुलाई 2021 में मारूति सुजुकी डिजायर 10,470 यूनिट के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनकर उभरी है, जो कि जुलाई 2020 में बेची गई 9,046 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15.7 फीसदी की वृद्धि है।

जुलाई 2021 की सूची में दूसरा स्थान हुंडई एक्सेंट/औरा को 4,034 यूनिट के साथ मिला है, जो कि जुलाई 2020 में बेची गई 1,839 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 119.3 फीसदी की वृद्धि है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि देश में एक्सेंट फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध है, जबकि औरा आम खरीददारों के लिए उपलब्ध है, जिसे पिछले साल की शुरूआत में देश में लॉन्च किया गया था।

लिस्ट में तीसरा स्थान होंडा सिटी को 3,627 यूनिट के साथ मिला है और इस कार ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 83.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, इसके मुकाबले जुलाई 2020 में सिटी की केवल 1,975 यूनिट बेची गई थी। हालांकि होंडा सिटी की प्रमुख प्रतिद्वंदी हुंडई वेर्ना ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 4 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की है।

2020 Honda City-17

टॉप 10 सेडान जुलाई 2021जुलाई 2020
1. मारुति सुजुकी डिजायर (15.7%)10,4709,046
2. हुंडई एक्सेंट/औरा (119.3%)4,0341,839
3. हौंडा सिटी (83.6%)3,6271,975
4. हुंडई वेर्ना (-4%)1,8271,906
5. टाटा टिगोर   (125%)1,636727
6. मारुति सुजुकी सियाज  (11.2%)1,4501,303
7. हौंडा अमेज (-56%)1,1342,587
8. स्कोडा रैपिड (7.4%)793738
9. स्कोडा सुपर्ब (434.7%)24646
10. स्कोडा ऑक्टेविया (2637%)2198

जुलाई 2021 में वेर्ना की 1,827 यूनिट बेची गई है, जबकि जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 1,975 यूनिट का था, जबकि टाटा की टिगोर ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 125 फीसदी की वृद्धि देखी है और जुलाई 2021 में इसकी 1,636 यूनिट बेची गई है, जबकि जुलाई 2020 में 727 यूनिट बेचीं गई थी। कंपनी जल्द ही भारत में टिगोर के सीएनजी वर्जन के साथ इस कॉम्पैक्ट सेडान के रेंज का विस्तार कर सकती है।

जुलाई 2021 में मारूति सुजुकी सियाज की 1,450 यूनिट बेची गई है, जो कि जुलाई 2020 में बेची गई 1,303 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11.2 फीसदी की वृद्धि है। हालांकि होंडा अमेज ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 56 फीसदी की गिरावट देखी है, क्योंकि कंपनी ने जुलाई 2021 में अमेज की 1,134 यूनिट बेची हैं, वहीं जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 2,527 यूनिट का था। कंपनी आगामी 18 अगस्त को देश में अमेज के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने जा रही है।Skoda-Rapid-Monte-Carloवहीं स्कोडा रैपिड ने जुलाई 2021 में 793 यूनिट के साथ 7.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जबकि जुलाई 2020 में इसकी 738 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसी तरह स्कोडा सुपर्ब ने 434 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि जुलाई 2021 में इसकी 246 यूनिट बेची गई हैं, इसके मुकाबले जुलाई 2020 में इसकी 46 यूनिट की बिक्री हुई थी। हाल ही में लांच हुई स्कोडा ऑक्टेविया ने भी अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 2637 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की है और इसकी 219 यूनिट बेची गई है। इसके मुकाबले जुलाई 2020 में इसकी 8 यूनिट की बिक्री हुई थी।