जुलाई 2021 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर – एक्टिवा, एक्सेस, जूपिटर, एनटॉर्क

जुलाई 2021 में होंडा एक्टिवा 1.62 लाख यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर उभरा है, जिसने 47.21 फीसदी की मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है

जुलाई 2021 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 3,45,202 यूनिट स्कूटरों की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि यानि जुलाई 2020 में बेची गई 3,03,255 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 13.84 फीसदी की वृद्धि है। टॉप 10 की बिक्री में हर बार की तरह इस बार भी होंडा एक्टिवा ने नेतृत्व किया है और यह 1,62,956 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर उभरा है।

इसके मुकाबले होंडा एक्टिवा की जुलाई 2020 में 1,18,859 यूनिट बेची गई थी, जो कि सालाना आधार पर 37.10 प्रतिशत की वृद्धि है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि जुलाई 2021 में होंडा की बिक्री भारत में बेचे अन्य 9 स्कूटरों की बिक्री के मुकाबले लगभग दो गुना रही, क्योंकि एक्टिवा ने जुलाई 2021 में 47.21 फीसदी की मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है।

लिस्ट में दूसरा स्थान सुजुकी एक्सेस को 46,985 यूनिट के साथ प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले साल की इसी की अवधि में 23,171 यूनिट थी। इस तरह एक्सेस की बिक्री में सालाना आधार पर 102.78 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके मुकाबले टीवीएस जूपिटर ने अपने बिक्री में 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, क्योंकि जुलाई 2021 में इसकी 38,209 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 48,995 यूनिट का था।Honda Activa vs Tvs Jupiter

मॉडल जुलाई 2021जुलाई 2020
होंडा एक्टिवा (+37.10%)1,62,9561,18,859
सुजुकी एक्सेस (+102.78%)46,98523,171
टीवीएस जूपिटर (-22.01%)38,20948,995
टीवीएस एनटॉर्क (+46.20%)23,98616,404
होंडा डियो (-44.66%)20,60437,233
हीरो प्लेजर (+8.74%)17,71316,290
सुजुकी बर्गमैन (+84.62%)10,1045,473
यामाहा फैसिनो (-17.77%)9,52511,584
हीरो डेस्टिनी (-38.79%)8,07013,184
यामाहा RayZR (-41.38%)7,05312,032

हालांकि टीवीएस ने एनटॉर्क की बिक्री में सालाना आधार पर 46.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। जुलाई 2021 में इसकी 23,983 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले जुलाई 2020 में एनटॉर्क की 16,404 यूनिट बेचीं गई थी। वहीं होंडा डियो ने जुलाई 2021 में 20,604 यूनिट की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 44.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, क्योंकि जुलाई 2020 में इसकी 37,233 यूनिट की बिक्री हुई थी।

हीरो प्लेजर की जुलाई 2021 में 17,713 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 16,290 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 8.74 फीसदी की वृद्धि है, जबकि सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट ने 10,104 यूनिट की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 84.62 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी 5,473 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं यामाहा फैसिनो ने सालाना आधार पर 17.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, क्योंकि जुलाई 2021 में इसकी 9,525 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2020 में इसकी 11,584 यूनिट की बिक्री हुई थी।Hero Destiniवहीं हीरो डेस्टिनी की जुलाई 2021 में 8,070 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 13,184 यूनिट का था, जो कि 38.79 फीसदी की गिरावट है। यामाहा RayZR जुलाई 2021 में 7,053 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे आखिरी पायदान पर रहा। हालांकि जुलाई 2020 में इसकी 12,032 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 41.38 फीसदी की गिरावट है।