अप्रैल 2021 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर – एक्टिवा, एक्सेस, एनटॉर्क, प्लेजर

अप्रैल 2021 में होंडा एक्टिवा 1,09,678 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा, हालांकि इसकी बिक्री में मासिक आधार पर 45 फीसदी की गिरावट आई है

अप्रैल 2021 में भारत में दोपहिया बाजार में कुल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्कूटर की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है हालांकि केवल कुछ मॉडलों की बिक्री में मासिक आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। स्कूटर सेगमेंट की बिक्री का नेतृत्व हमेशा की तरह इस बार भी होंडा एक्टिवा ने किया है।

होंडा एक्टिवा की अप्रैल 2021 में 1,09,678 यूनिट की बिक्री हुई, हालांकि मार्च 2021 में बिक्री का आंकड़ा 1,99,208 यूनिट का था, जो कि मासिक आधार पर 45 प्रतिशत की गिरावट है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस रही, जिसकी अप्रैल में 53,285 यूनिट की बिक्री हुई। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सेस अप्रैल 2021 में 50,000 यूनिट का आंकड़ा पार करने वाला दूसरा स्कूटर रहा और इसकी बिक्री में मार्च 2021 के 26,476 यूनिट के मुकाबले 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है

वहीं टीवीएस जुपिटर की अप्रैल 2021 में 25,570 यूनिट की बिक्री हुई, हालांकि मार्च 2021 में बिक्री का आंकड़ा 57,206 यूनिट का था, जो कि मासिक आधार पर 55 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं टीवीएस एनटॉर्क को लिस्ट में चौथा स्थान मिला और इसकी 19,959 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि मार्च 2021 में इसकी 26,851 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Tvs Ntorq Raceedition 1

मॉडल अप्रैल 2021मार्च 2021
1. होंडा एक्टिवा (-45%)1,09,6781,99,208
2. सुजुकी एक्सेस (9%)53,28548,672
3. टीवीएस जुपिटर (-55%)25,57057,206
4. टीवीएस एनटॉर्क (-26%)19,95926,851
5. हीरो प्लेजर प्लस (-36%)18,29828,516
6. होंडा डियो (-24%)17,26922,677
7. हीरो डेस्टिनी 125 (-35%)9,12114,044
8. सुजुकी बर्गमन स्ट्रीट (-10%)8,1549,037
9. टीवीएस स्कूटी पेप प्लस (3%)8,1437,914
10. यामाहा RayZR (-9%)7,5128,272

इस तरह एनटॉर्क की बिक्री में मासिक आधार पर 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पांचवा स्थान हीरो प्लेजर स्कूटर को 18,298 यूनिट के साथ मिला, जबकि मार्च 2021 में इसकी 28,516 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह हीरो प्लेजर की बिक्री में भी मासिक आधार पर 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं होंडा डियो की बिक्री में मासिक आधार पर 24 प्रतिशत की गिरावट आई है, डियो की बिक्री मार्च 2021 में 22,677 यूनिट थी, वहीं अप्रैल में यह घटकर 17,269 यूनिट हो गई। हीरो डेस्टिनी की अप्रैल 2021 में 9,121 यूनिट की बिक्री की गई है, जो कि 35 फीसदी की गिरावट है, क्योंकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा 14,044 यूनिट का था।

Hero Destiniवहीं सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट की 8,154 यूनिट 10 फीसदी की गिरावट के साथ बेची गई, जो कि मार्च 2021 में 9,037 यूनिट थी। वहीं टीवीएस पेप प्लस की 8,143 यूनिट मार्च 2021 के 7,914 यूनिट के मुकाबले बेची गई, जबकि यामाहा RayZR की 7,512 यूनिट मार्च के 8,272 यूनिट के मुकाबले बेची गई।