जुलाई 2021 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में 4 मॉडल हीरो मोटोकॉर्प के रहे और हीरो स्पलेंडर 2,50,794 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही
भारतीय बाजार में जुलाई 2021 में टॉप 10 मोटरसाइकिल की कुल मिलाकर 7,08,773 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में यानि जुलाई 2020 में बेची गई 7,48,716 यूनिट के मुकाबले 5.33 फीसदी की गिरावट है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल सेगमेंट की लीडर बनकर उभरी है और टॉप 10 में से 4 मॉडल हीरो के शामिल रहे।
हीरो स्पलेंडर 2,50,794 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही, इसके मुकाबले जुलाई 2020 में स्पलेंडर की 2,13,413 यूनिट बेची गई थी, जो कि सालाना आधार पर 17.52 प्रतिशत की वृद्धि है। जुलाई 2021 में मोटरसाइकिलों की बिक्री में काफी उलटफेर देखा गया है और इस बार हीरो एचएफ डीलक्स नहीं बल्कि होंडा सीबी 1,16,128 यूनिट की बिक्री के साथ देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही।
इसके मुकाबले जुलाई 2020 में इसकी 88,969 यूनिट बेचीं गई थी, जो कि सालाना आधार पर 30.53 फीसदी की वृद्धि है। लिस्ट में तीसरा स्थान हीरो एचएफ डीलक्स को 1,06,304 यूनिट के साथ मिला, जबकि पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 1,54,142 यूनिट के मुकाबले यह सालाना आधार पर 31.04 फीसदी की गिरावट है।
टॉप 10 मोटरसाइकिल (YoY) | जुलाई 2021 | जुलाई 2020 |
1. हीरो स्प्लेंडर (17.5%) | 2,50,794 | 2,13,413 |
2. हौंडा CB शाइन (30.5%) | 1,16,128 | 88,969 |
3. हीरो HF डीलक्स (-31%) | 1,06,304 | 1,54,152 |
4. बजाज पल्सर (-11.8%) | 65,094 | 73,836 |
5. बजाज प्लेटिना (55.5%) | 54,606 | 35,103 |
6. बजाज CT100 (-17.2%) | 27,962 | 33,774 |
7. टीवीएस अपाचे (-19.1%) | 27,228 | 33,664 |
8. हौंडा यूनिकॉर्न (7.5%) | 21,735 | 20,213 |
9. हीरो ग्लैमर (-59.7%) | 20,606 | 51,225 |
10. हीरो पैशन (-58.7%) | 18,316 | 44,377 |
जुलाई 2021 में बजाज पल्सर 65,094 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 73,836 यूनिट के मुकाबले 11.84 फीसदी की गिरावट है। हालांकि बजाज प्लेटिना को टॉप 10 की सूची में 54,606 यूनिट के साथ पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 35,103 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 55.56 फीसदी की वृद्धि है।
इसी तरह सीटी100 को जुलाई 2021 में 27,962 यूनिट के साथ छठवां स्थान मिला है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 33,774 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 17.21 फीसदी की गिरावट है, जबकि टीवीएस अपाचे सीरीज की जुलाई 2021 में 27,228 यूनिट बेची गई है, जो कि जुलाई 2020 में बेचीं गई 33,664 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.12 फीसदी की गिरावट है।