फरवरी 2021 की बिक्री में टॉप 10 Motorcycles – Splendor, Shine, Pulsar, Apache

फरवरी 2021 में हीरो स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही और 15 फीसदी की वृद्धि के साथ इसकी 2,47,422 यूनिट की बिक्री हुई

हेल्थ क्राइसिस के बाद मोटरसाइकिलों की बिक्री में शानदार रिकवरी दर्ज हुई है और इसका असर फरवरी 2021 में भी देखा गया है। जनवरी 2021 में मोटरसाइकिलों की बिक्री में जहाँ सालाना आधार पर 3.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई थी, वहीं फऱवरी 2021 में यह आंकड़ा 8.72 प्रतिशत तक पहुंच गया। फरवरी 2021 में शीर्ष दस मोटरसाइकिलों की बिक्री 7,69,252 यूनिट रही, जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 7,07,575 यूनिट का था।

हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनकर उभरी है, जिसकी फरवरी में 2,47,422 यूनिट बेचीं गई। इसके पहले फरवरी 2020 में यह आंकड़ा 2,15,196 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 14.98 फीसदी की वृद्धि है। लिस्ट में हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) को 1,26,309 यूनिट के साथ दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले साल 1,75,997 यूनिट थी। इस तरह एचएफ डीलक्स की बिक्री में 28.23 फीसदी की गिरावट आई है।

होंडा सीबी शाइन (Honda CB Shine) को 1,15,970 यूनिट के साथ तीसरा स्थान मिला, जो कि पिछले साल इसी महीने में केवल 50,825 यूनिट थी। इस तरह सीबी शाइन की बिक्री में सालाना आधार पर 128.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि बजाज पल्सर (Bajaj Pulser) की बिक्री में करीब 8 फीसदी की वृद्धि हुई है और इसकी 81,454 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल केवल 75,669 यूनिट थी।

Hero Splendor-2

Top 10 Most Sold Bikes (YoY)Feb 2021 SalesFeb 2020 Sales
1. Hero Splendor (14.98%)2,47,4222,15,196
2. Hero HF Deluxe (-28.23%)1,26,3091,75,997
3. Honda CB Shine (128.18%)1,15,97050,825
4. Bajaj Pulsar (7.65%)81,45475,669
5. Bajaj Platina (36.88%)46,26433,799
6. RE Classic 350 (-13.75%)36,02541,766
7. Hero Passion (-1.09%)34,41734,797
8. TVS Apache (-0.93%)31,73532,033
9. Hero Glamour (-23.43%)27,37535,752
10. Honda Unicorn (89.77%)22,28111,741

लिस्ट में बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) 46,264 यूनिट के साथ पाँचवा स्थान बनाने में कामयाब रही, जो कि पिछले साल 33,799 यूनिट थी। यह सालाना आधार पर 36.88 फीसदी की वृद्धि है, जबकि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) की बिक्री में सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट आई है और इसकी 36,025 यूनिट पिछले साल के 41,766 यूनिट के मुकाबले बेची गई है।

हीरो पैसन (Hero Passion) 34,417 यूनिट के साथ अगले पायदान पर है और इसकी बिक्री में मात्र 1 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले साल इसी महीने में पैसन की बिक्री 34,797 यूनिट थी। टीवीएस अपाचे (TVS Apache) की फरवरी 2021 में 31,735 यूनिट बेची गई है, जो कि पिछले साल 32,033 यूनिट थी। इस तरह बाइक की बिक्री में 0.93 फीसदी की मामूली गिरावट आई है।

TVS Apache RTRलिस्ट में अगला स्थान हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) को 27,375 यूनिट के साथ प्राप्त हुआ, जो कि सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट है, क्योंकि पिछले साल इसी महीने में ग्लैमर की 35,752 यूनिट बेची गई थी, जबकि आखिरी स्थान होंडा यूनिकॉर्न (Honda Unicorn) को 22,283 यूनिट के साथ प्राप्त हुआ है जो कि सालाना आधार पर 89 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में यूनिक़ार्न की 11,741 यूनिट बेचीं थी।