फरवरी 2021 की बिक्री में टॉप 10 मिड-साइज SUVs – Creta, Seltos, Safari, Hector

फरवरी 2021 की बिक्री में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा एक बार फिर से किआ सेल्टोस, एमजी हेक्टर और महिंद्रा स्कॉर्पियो से आगे रही

मिड और कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी को हाल के दिनों काफी अच्छा फीडबैक मिला है और यह खरीददारों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों इस सेगमेंट की बिक्री में भी बड़ा उछाल देखा गया है। हम फरवरी 2021 में बेची गई केवल मिड एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) एक बार फिर से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है।

हुंडई ने भारत में फरवरी 2021 में क्रेटा की कुल मिलाकर 12,428 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2020 में केवल 700 यूनिट थी। इस तरह इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 1675 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि इसकी सिबलिंग किआ सेल्टोस (Kia Seltos) भी पिछले महीने देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी बनकर उभरी है।

किआ मोटर्स इंडिया ने फरवरी में सेल्टोस की 8,305 यूनिट की बिक्री की है। हालांकि सालाना आधार पर इस कार की बिक्री में 40 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि फरवरी 2020 में यह संख्या 14,024 यूनिट थी। इसी तरह एमजी हेक्टर (MG Hector) तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रही है। एमजी मोटर इंडिया ने हेक्टर की 3,662 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2020 में 1,218 यूनिट थी।

2020 Hyundai Creta vs Kia Seltos4

Top 10 Selling Mid-Size SUVs In India 
ModelFebruary 2021 SalesFebruary 2020 Sales
1. Hyundai Creta (1675%)12,428700
2. Kia Seltos (-40.7%)8,30514,024
3. MG Hector (200%)3,6621,218
4. Mahindra Scorpio (134.6%)3,5321,505
5. Maruti S-Cross2,5050
6. Tata Harrier (216.6%)2,030641
7. Tata Safari1,707New Launch
8. Jeep Compass (65.6%)1,103666
9. Mahindra XUV 500 (141%)829344
10. Renault Duster (-47.5%)337642

इस तरह हेक्टर की बिक्री में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसके फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया जाना एमजी मोटर्स के लिए फायदेमंद रहा। लिस्ट में चौथा स्थान महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को 134.6 फीसदी की भारी वृद्धि के साथ प्राप्त हुआ, जिसकी 3,532 यूनिट बेची गई, जो कि फरवरी 2020 में केवल 1,505 यूनिट थी।

इसके बाद मारुति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) 2,505 यूनिट के साथ पांचवे नंबर पर रही, जबकि टाटा हैरियर (Tata Harrier) 216.6 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ छठवें स्थान पर रही और इसकी 2,030 यूनिट की बिक्री हुई। इसके मुकाबले फरवरी 2020 में हैरियर की बिक्री केवल 641 यूनिट थी। अगला स्थान हाल ही में लॉन्च की गई टाटा सफारी (Tata Safari) को 1,707 यूनिट के साथ मिला, जबकि जीप कम्पास (Jeep Compass) ने 65.6 फीसदी की वृद्धि के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

Jeep Compass facelift-3

फरवरी 2021 में कंपास की 1,103 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल इसी दौरान 666 यूनिट थी। महिंद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV 500) की बिक्री में भी सालाना आधार पर 141 प्रतिशत की वृद्धि हुई और पिछले साल के 344 यूनिट के मुकाबले इस साल 829 यूनिट बेची गई, सबसे आखिरी स्थान रेनो डस्टर (Renault Duster) को 47.5 फीसदी की गिरावट के साथ मिला और इसकी 337 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 642 यूनिट का था।