
सोनालिका ट्रैक्टर्स ने भारत के पहले फील्ड-रेडी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर टाइगर इलेक्ट्रिक की शुरुआत करके इस वर्ष के किसान दिवस की सराहना की है
हालांकि अभी भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में इलेक्ट्रिफिकेशन अभी बहुत कम है, लेकिन इसके विपरीत यह यूरोप और अमेरिकी जैसे देशों में दिन रात प्रगति कर रही है। भारत में अभी भी कई इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में तेजी देखी जा सकती है। भारत सरकार भी साल 2030 तक भारत की सड़कों से डीजल पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को बंद करने की दिशा में कार्य कर रही है।
हालांकि इसी दिशा में सोनालिका ट्रैक्टर (Sonalika Tractors) ने एक बड़ा कदम उटाते हुए भारत में पहले ई-ट्रैक्टर सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक (Sonalika Tiger Electric) को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक को अपने रेग्यूलर ट्रैक्टर के प्लेटफार्म पर विकसित किया है।
पावर देने के लिए टाइगर इलेक्ट्रिक को IP.5 सुरक्षा के साथ 25.5 किलोवाट वाला कॉम्पैक्ट बैटरी मिल है, जिसे रेग्यूलर होम सॉकेट से 10 घंटे में और फास्ट चार्जर का उपयोग करके केवल 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। यह पावरट्रेन फ्यूल पंपो की आवश्यकता को समाप्त करने का कार्य करता है।

जर्मनी में तैयार किया गया यह इलेक्ट्रिक मोटर फील्ड ऑपरेशन के लिए शानदार पिकअप देता है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की रनिंग कॉस्ट एक बराबर डीजल ट्रैक्टर को चलाने की लागत 1 / 4th है। ट्रैक्टर की अधिकमत स्पीड 24.93 किमी प्रति घंटे आंकी गई है और दो टन ट्रॉली का संचालन करते समय एक पूर्ण बैटरी चार्ज 8 घंटे तक रह सकता है।
इस बारे में सोनालिका ग्रूप के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया पर्यावरण के अनुकूल पहलों की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे सेगमेंट के इलेक्ट्रिक वाहनों को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। सोनालिका का फील्ड रेडी टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर हमारी प्रतिबद्धता है और हम साल 2030 तक भारत सरकार के बनाए लक्ष्य के साथ कदमताल करने की कोशिश कर रहे हैं।
कंपनी ने यह भी कहा है कि सोनालिका वैश्विक बाजारों से भारत में नए नवाचारों को लाने, कृषि उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए तकनीकी विकास प्रदान करना चाहता है। टाइगर इलेक्ट्रिक को पंजाब में ब्रांड होशियारपुर की सुविधा में निर्मित किया जाएगा, जो कि एक मेक इन इंडिया प्रोडक्ट होगा।
कंपनी ने सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने के साथ ही इसकी बुकिंग भी पूरे देश के लिए खोल दी है। इस ट्रैक्टर की कीमत 5.99 लाख रूपए तय की गई है, जो कि वास्तव में एक किफायती इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। यह ट्राक्टर वास्तव में एक अत्यंत व्यावहारिक विकल्प है और पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।